नोवामुंडी के टीपीएल में कार्यरत ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन, ठेकेदार को दी चेतावनी

Novamundi:- नोवामुंडी के टीपीएल के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों ने ठेकेदार के विरोध में बिगुल फूँक दिया है. मंगलवार को मजदूरों ने सामूहिक रुप से प्रदर्शन किया.

 

मजदूरों ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अन्य मजदूरों की भांति सभी सुविधा मुहैया करायी जाए. मजदूरों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कम्पनी के द्वारा बीटी मिडिकल और गेट पास नहीं दिया जाता है, तो टीपीएल कंपनी के विरोध में चरण बद्ध आंदोलन किया जाएगा और काम बंद कर दिया जाएगा. इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री हरिचरण सांडिल, सरोज कुमार गिरि, गुरुचरण लागुरी, समीर लागुरी, मुन्ना लागुरी, शिव चरण सौंया, मुगड़ू लागुरी, मंगल सिंह बोबोगा सनातन दिगी, सिदेश्वर लामया, विमल चातोम्बा, शलीन गोप, जय राम लागुरी, विमो लागुरी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *