भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने किया सरेंडर, SP ने की पुष्टि

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस के समक्ष भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने चाईबासा पुलिस केंद्र में कोल्हान डीआईजी, सीआरपीएफ डीआईजी, डीसी और एसपी के मौजूदगी में सरेंडर किया है. चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है.

 

झारखंड राज्य को नक्सल मुक्त बनाने को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर समेत अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन कोल्हान के जंगलों में चलाया जा रहा था. इसी क्रम में भाकपा माओवादी कुलदीप गंजू के द्वारा पुलिस जवानों के संपर्क कर आत्मसमर्पण की पहल की गई है. झारखंड पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम