CRPF-197 का जवान 16 दिनों से लापता, थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सीआरपीएफ 197 बटालियन मुख्यालय के जवान बादल मुर्मू पिछले 16 दिनों से लापता है. वो छुट्टी लेकर गया था. उसके बाद से उसका कोई पता नही चल रहा है. इस संबंध में बटालियन के पदाधिकारी ने 6 जनवरी को मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है.

बादल मुर्मू

शिकायत में कहा गया है कि 6 जनवरी को सीआरपीएफ का जवान बादल मुर्मू छुट्टी लेकर गया था. जिसके बाद अभी तक नहीं लौटा है. इस संबंध में उसके घर वालों को भी जानकारी नहीं है. लिखित शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं. हर पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस हर एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बादल मुर्मू का घर सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर जाने के लिए छुट्टी लेकर निकला था. हालांकि वह घर नहीं पहुंचा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. सीआरपीएफ जवान बादल मुर्मू अपनी बाइक से जिला स्कूल स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से निकला था. जवान का अंतिम लोकेशन सिंहपोखरिया पाया गया है और साथ ही अंतिम कॉल भी किसी लड़की से बात करने का ही है उसके बाद से दोनों का मोबाइल बंद आ रहा है. जिसके बाद लोकेशन नहीं मिल पाया है.

सूत्रों के अनुसार उक्त जवान टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरु में ड्यूटी कर चुका था और अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां की किसी लड़की से उसकी जान पहचान हो गयी थी. कयास लगाया जा रहा है कि उक्त जवान उक्त लड़की से मिलने गया होगा. 16 दिन बाद भी जवान का कोई अता पता नहीं मिल पाया है.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *