सरायकेला के जोंबरो से CRPF जवानों ने भाकपा माओवादी नक्सली को किया गिरफ्तार, हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद

Kharswan : – सरायकेला जिला के कुचाई प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती जोंबरो क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षा बल 196 बटालियन के जवानों ने भाकपा माओवादी संगठन के एक नक्सली सलेम मुंडा उर्फ डिंबा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर एक पिस्टल, नक्सली बैनर, नक्सली वर्दी समेत कई अन्य सामान बरामद किया है.

 

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ द्वारा कुचाई के जोंबरो तथा आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान नक्सली सलेम मुंडा उर्फ डिंबा को रेलुंग गांव के पास से गिरफ्तार किया गया. सलेम मुंडा की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, एक बाइक, नक्सली वर्दी, जूता, बैनर समेत अन्य कई समान बरामद किया गया. गिरफ्तार नक्सली सलेम मुंडा को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *