डी.ए.वी.नोवामुंडी के बच्चों का वार्षिक परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन


Gua (गुआ):  डी.ए.वी.नोवामुंडी के बच्चों का वार्षिक परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन रहा. इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के आन्तरिक परीक्षा नियंत्रक मानस रंजन ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कणीय कक्षाओं का परिणाम उत्तम रहा है. जल्द ही वरीय कक्षाओं के परिणाम भी प्रकाशित होंगे. बच्चों के श्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुईयां ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय बच्चों के साथ विद्यालय परिवार,शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी जाता है.

इसे भी पढ़ें : http://डीएवी में वार्षिक समारोह, डीआईजी ने कहा डीएवी के बच्चे हैं खास

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का कोई विकल्प नहीं। पढ़ने से लगन, धैर्य, साहस, सहनशीलता व सद्गुणों का विकास होता है. बच्चे आगे भी उम्दा प्रदर्शन करेंगे ऐसी आशा है. अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन हेतु अभिभावकों में उत्साह पूर्ण माहौल है. बतौर नामांकन प्रभारी पवित्र शंकर ने बताया कि कुछ कक्षाओं बचे रिक्त सीटों के लिए पहले आओ पहले पाओ निति के तहत नामांकन फॉर्म उपलब्ध कराये जा रहे है. यह क्रम रिक्तियाँ शेष होने तक जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई में तीन दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!
स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे