Kharsawan : पेड़ पर फंदे में झूलती हुई मिली युवक की लाश,जांच में जुटी पुलिस

खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के पास में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे में झूलते हुए अवस्था में मिला. जिसे देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान बांदियासाई गांव के सुरज बांदिया उर्फ गोविंदा (19) के रुप में की गयी है. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा दल-बल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इसके पश्चात शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया गया. थाना प्रभारी पिंटू महथा ने बताया कि जांच में प्रथम  दृष्टया खुदकूशी करने सा प्रतित होता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या की घटना मानते हुए यूडी केस भी दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु