चाईबासा : कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने दिया योगदान, कहा – अर्बन क्राइम दर पर रहेगी विशेष नजर, देखें VIDEO

 

Chaibasa : पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय चाईबासा के प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर योगदान दिया। श्री चौथे भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा झारखंड के पद पर पदस्थापित थे।

इसे भी पढ़े :-

Saraikela SP DIG Transfer: बदले गए कोल्हान डीआईजी एवं सरायकेला एसपी जाने? किन्हे मिला प्रभार

पदभार ग्रहण के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रतन चौथे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों जिले में आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संचालित करना प्राथमिकता रहेगी। विशेष रूप से चाईबासा जिला उग्रवाद ग्रसित होने के कारण चुनाव संचालित करना एक चुनौती रहेगी। उस पर विशेष रूप से नजर रखा जाएगा। जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र अर्बन जनसंख्या बहुमूल्य क्षेत्र है, उसमें अर्बन क्राइम दर पर विशेष नजर रखा जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए बेहतर पुलिसिंग की जाएगी।

 

 

नव पदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि जल्द ही कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी चुनाव के मध्य नजर रिव्यू मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

http://Saraikela SP DIG Transfer: बदले गए कोल्हान डीआईजी एवं सरायकेला एसपी जाने? किन्हे मिला प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *