धनबाद : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर विज्ञापन वाली खम्भे से टकराकर हुई चकनाचूर, घायल SNMMCH में

Dhanbad (DN PANDEY) :- धनबाद में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला. शनिवार देर रात करीब 10 :45 बजे बिग बाजार के पास फॉर्च्यूनर JH-10 CL-0026 अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं वही गाड़ी में सवार चालक घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें :- बरवाअड्डा के बाद सरायढेला थाना क्षेत्र में चोरो ने दी धमक, 4 लाख की संपति लेकर हुए चंपत

गाड़ी पलटने से अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर स्थानीय सरायढेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मी ने बताया कि घायल एक हिंदूवादी संगठन के नेता उदय प्रताप सिंह की गाड़ी है जिसे पेट्रोल पंप संचालक चंदन सिंह का बेटा चिरंजीवी चला रहा था. बिग बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में गाड़ी आ रही थी जिसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई.

इसे भी पढ़ें :- http://एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में परीक्षा देने आई तीन छात्राओ की एक बैग में रखी 3 मोबाइल चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम