जैंतगढ़ में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से भड़के लोग, जमकर किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, जाम किया एनएच

Chaibasa (चाईबासा) : जैंतगढ़ के मोची साही स्थित एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने जैंतगढ़ स्थित झंडा चौक पर टायर जलाकर एनएच को जाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर में लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

खंडित शिव लिंग

सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एस एन तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. खबर लिखे जाने तक भीड़ को समझने का प्रयास जारी है. घटना शुक्रवार शाम की है. बताया जाता है कि शाम के समय धार्मिक स्थल पर पर संध्या दीप जलाने एक व्यक्ति ने देखा कि तोड़-फोड़ की गयी है. इसके बाद खबर आग की तरह फैल गयी. देखते-देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मुख्य मार्ग पर टायर जला कर जाम कर दिया. समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हटा था. रात आठ बजे से जाम लगा है. पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. लोगों का कहना है कि जानबूझकर जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे.

इसे भी पढ़ें : http://जैंतगढ़ को थाना बनाने के लिए मानकी मुंडा संघ और गांव की सरकार ने संभाला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल जल्द सीएम और राज्यपाल से मिलेगा

Share करें

✓ Link copy हो गया!