Chaibasa News : आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आज भी आदिकाल में जैसी जिंदगी जी रहे हैं लोग, मंझारी में बीमार बच्ची को परिजन खटिया पर आधा किमी तक उठाकर के गए एंबुलेंस तक

Chaibasa :- सरकार व प्रशासन की उदासीनता के कारण जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आज भी लोग आदिकाल जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं. मंझारी की इपिलसिंगी पंचायत के टांगराई गांव की सड़क जर्जर है. गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी. ऐसे में 11 वर्षीय बीमार बच्ची को परिजन खटिया पर आधा किमी तक उठाकर एंबुलेंस तक ले गये.

 

टांगराई निवासी हिंदू दोराइबुरू की 11 वर्षीय बेटी कमला दोराइबुरू को अचानक लकवा मार दिया. वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गयी. किसी सज्जन ने सिविल सर्जन को जानकारी दी. सिविल सर्जन ने प्रखंड अस्पताल के पदाधिकारियों को जानकारी दी. गुरुवार को मंझारी से 108 एंबुलेंस भेजी गयी. रास्ता जर्जर होने के कारण आध किमी पहले एंबुलेंस रूक गयी. खटिया से एंबुलेंस तक लाने के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

बच्ची के पिता इंदु दोराइबुरू ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात से अचानक बेटी का चलना-फिरना बंद हो गया. 22 अक्तूबर को वह झींकपानी साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर सकुशल लौटी थी. बेटी पांचवीं में पढ़ रही है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मंझारी BDO समीर रोनियर खलखो ने बताया कि इपिलसिंगी से टांगराई जाने का रास्ता थोड़ा खराब है. वैसे हमारा वाहन उसे रास्ते से चला जाता है. देखते हैं क्या मामला है. इसकी जांच कराई जाएगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *