क्षेत्र में बारिश नही होने से किसान परेशान, सरकार से बीमा राशि देने की मांग की

Chaibasa:- झारखंड में किसान मौसम की मार झेल रहे हैं, झारखंड के कई जिलों में सही ढंग से वर्षा नहीं हो सकी है. जिस कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है. पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दुधबिला पंचायत के दुधबिला, बेतेरकिया, कूदापी, सुखरिपड़ा, हमसादा, कुलेईसाई, हेसपी आदि गांव में जून जुलाई में बारिश नही होने से किसान परेशान हैं.

भाजपा सारंडा मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी सह यूवा किसान पप्पु गौड ने कहा आज तक खेत का काम नही हुआ है. धूप से धन जल कर लाल हो जा रहा है. इस क्षेत्र में किसान धान पर ही निर्भर करते हैं. 1 साल खेती करके साल भर इसी से पेट चलाते हैं अगर इस साल धान नहीं हुआ तो किसान और चिंतित हो जाएंगे। श्री गौड़ ने सरकार से बीमा राशि देने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन