चाईबासा सदर अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, आयुष अस्पताल के कर्मियों की मदद से आग पर पाया गया काबू

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सदर अस्पताल के  नेत्र अस्पताल के पुरुष वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. जिस कारण अस्पताल में रखे तीन बेड जल गए हैं. इस आगजनी में किसी भी मरीज को भर्ती नही किया गया था. इस कारण कोई दुर्घटना नहीं घटी.

शार्ट सर्किट से आग लगने की खबर मिलते ही नेत्र अस्पताल के बगल में स्थित आयुष अस्पताल के कर्मियों ने तुरंत अस्पताल में आकर आग बुझाने में मदद की. संभावना जताई जा रही है कि दीवार में लगे पंखे के कारण शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. हालांकि इससे पहले की आग फैलती इससे पहले ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *