Adityapur: आदित्यपुर मोती नगर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण, 22 अप्रैल से यज्ञ में साध्वी प्रिया शास्त्री करेंगी प्रवचन

Adityapur: आदित्यपुर 2 मोती नगर, वास्तु विहार शिव शक्ति मंदिर में आगामी 22 अप्रैल से सात दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ आयोजन किया जाना है. मंगलवार को चैत्र प्रतिपदा नव वर्ष के उपलक्ष पर यज्ञ आयोजन को लेकर वैदिक मंत्रोचार के बीच ध्वजारोहण किया गया।
22 अप्रैल से प्रारंभ होकर 28 अप्रैल तक चलने वाले इस सात दिवसीय महायज्ञ में श्री अयोध्या जी से साध्वी प्रिया शास्त्री प्रवचन करेंगी. इसके अलावा महायज्ञ में राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित आचार्य देवेश शुक्ला भी शामिल होंगे. मंगलवार को यज्ञ स्थल पर आयोजन से पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय झा और महासचिव पंकज कुमार के द्वारा किया गया. धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने यहां आचार्य आनंद प्रकाश तिवारी मौजूद रहे.
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अभय झा ने बताया कि विश्व और समाज कल्याण के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है .सात दिवसीय यज्ञ को लेकर मेले का भी आयोजन होगा. गौरतलब है कि वर्ष 2020 में यज्ञ का आयोजन जागृति मैदान में कराया जाना था लेकिन कोरना प्रकोप के चलते इसे रद्द किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *