स्वर्गीय चंद्रमोहन गौड़ के श्राद्धकर्म में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा, दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से की प्रार्थना

Chaibasa : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नवागांव में शुक्रवार को आयोजित झींकपानी के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड़ के श्राद्धकर्म में जिलेभर के कांग्रेसी शामिल हुए. इसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा के नाम शामिल हैं.

 

कोड़ा दंपत्ति ने आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही दिवंगत चंद्रमोहन गौड़ के परिवार से मिलकर सांत्वना दी. कहा कि चंद्रमोहन गौड़ कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे. कांग्रेस के लिये उनके राजनीतिक तथा सामाजिक योगदान अविस्मरणीय है. कोड़ा दंपत्ति ने परिवार को हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया. ज्ञात हो कि चंद्रमोहन गौड़ (52) का पिछले दिनों रांची स्थित रिम्स में इलाज के क्रम में निधन गया था.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, कांग्रेस के सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकू सावैयां, महावीर बुड़ीउली, इस्माइल दास, बालेश्वर हेंब्रम, रितेश तामसोय, बासुदेव सिंकू, मंत्री गोप, सिकुर गोप, बहादुर मुंदुइया, सुशांत कर्मकार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *