RIT थाना क्षेत्र में जुआ- लॉटरी का खेल बदस्तूर जारी,  एसपी बोले  करेंगे कार्रवाई

Adityapur: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह बस्ती से सटे अंबेडकरनगर इच्छापुर बस्ती समेत अन्य कई स्थानों पर जुआ -लॉटरी का खेल धड़ल्ले से जारी है. खबरें प्रकाशित होने के बाद भी जुआ अड्डा संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पुलिस की अनदेखी का नतीजा रहा कि सोमवार को भी कुछेक स्थानों पर लॉटरी जुआ का खेल चलता रहा.
मामले पर जानकारी देते एसपी आनंद प्रकाश
मामले पर जानकारी देते एसपी आनंद प्रकाश
मामले को लेकर सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है, उन्होंने कहा कि अगर इन क्षेत्रों में जुआ लॉटरी का संचालन हो रहा है तो उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी. हालांकि एसपी के बात से बेखबर जुआ- लॉटरी के संचालक सोमवार को भी बेरोकटोक अपना कारोबार करते रहें. गौरतलब है कि इन स्थानों पर अवैध- धंधे होने से स्थानीय लोगों को असामाजिक तत्व का सामना करना पड़ रहा है. जबकि युवा वर्ग लॉटरी जुआ की लत के चलते बर्बाद हो रहे हैं. पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई ना करना बड़े गड़बड़झाला की ओर इशारा करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *