Gamharia Government revenue loss: गम्हरिया हाट-बाजार दुकानदारो के चलते सरकारी राजस्व को नुकसान

Gamharia:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया हाट बाजार के दुकानदार कृषि बाजार समिति के द्वारा टेंडर के बाद ग्राउंड रेंट वसूली आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं।

दरअसल कृषि बाजार समिति ने टेंडर के माध्यम से गम्हरिया के आदिवासी युवाओं को समिति बनाकर टेंडर अलॉट किया है. जिन्हें 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक पूरे गम्हरिया बाजार से ग्राउंड रेंट वसूली (महसूल) लेना है. लेकिन दुकानदार राजनीति और षडयंत्र कर महसूल देने में आनाकानी कर रहे हैं. इस मामले में जानकारी देते हुए बाजार समिति के चयनित अभिकर्ता बुद्धदेव तंतुबाई ने बताया कि आदिवासी युवाओं ने समिति बनाकर बाजार समिति से टेंडर प्राप्त किया है ।लेकिन दुकानदार रोजाना 20 रुपये की दर से ग्राउंड रेंट महसूल नहीं दे रहे हैं ।इन्होंने बताया कि अधिकांश दुकानदारों ने 10 फीट बॉय 10 फीट आवंटित दुकान से अधिक नली और सड़क का अतिक्रमण कर लिया है ।जिससे बाजार सकरा हो रहा है और आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है .अभिकर्ता बुद्धदेव तंतुबाई ने बताया कि वर्ष 2020 में ही इन दुकानदारों का एग्रीमेंट भी समाप्त हो चुका है। बावजूद ये बिना एग्रीमेंट मनमानी ढंग से दुकानदारी कर रहे हैं और सरकार को राजस्व देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। जिससे अभिकर्ता समिति और कृषि बाजार समिति को भी रोजाना भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत