गम्हरिया: 1932 खतियानी नीति और एकल पद आरक्षण के विरोध में एकता विकास मंच जुलूस में उमड़ा जन सैलाब, देखे Video

Gamhariya: 1932 स्थानीय नीति खतियान के आधार पर और एकल पद आरक्षित  करने के विरोध में एकता विकास मंच द्वारा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला गया जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष सदस्यों ने भाग लिया.
सभा को संबोधित करते हुए एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा ने कहा कि झारखंड में गैर आदिवासियों को हमेशा किसी न किसी रूप में प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है. कभी खतियान के आधार पर कभी स्थानीयता के नाम पर तो कभी भाषा के नाम पर तो कभी दखलदिहानी के नाम पर. इन्होंने कहा कि15 नवंबर 2000 से स्थानीय नीति लागू किया जाए झारखंड में रह रहे गैर आदिवासियों के साथ भेदभाव करना बंद किया जाए गैर आदिवासियों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए । 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति को वापस लिया जाए। झारखंड में मुंसिपल कारपोरेशन में एकल पद आरक्षित करने से रह रहे अन्य लोगों के साथ भेदभाव अन्याय होगा इसे वापस लिया जाए।  एकता विकास मंच द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से सैकड़ों की संख्या में एकता विकास मंच के महिला पुरुष पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता एवं आम जनता ने जुलूस के शक्ल में सरकार विरोधी नीतियों के विरुद्ध नारे लगाते हुए, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय तक पैदल जुलूस निकाला गया.जुलूस का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष है ए के मिश्रा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर पी के सिंह द्वारा किया गया।
अरविंद कुमार मिश्रा ,केंद्रीय अध्यक्ष
जुलूस में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता एनसीपी डॉ पवन पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनसीपी विजय वासनी पांडे, जितेंद्र मिश्रा, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, सुजीत कुमार, बसंत, अर्जुन सिंह , कृष्णा गुप्ता ,कमलेश कुमार, एस के घोष, अमन कुमार, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, के के पांडे ,जिला महिला अध्यक्ष हरप्रीत कौर, सचिव सुनैना देवी, रिंकू देवी, मधु प्रसाद, मीरा देवी, गुड़िया देवी ,सुनीता देवी, रोमी देवी धर्म शिला देवी ,रंजू देवी, परम शीला देवी आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *