आदित्यपुर में आनंद डांस एकेडमी के बच्चे हुए पुरस्कृत, पार्षद नीतू शर्मा ने बच्चों के प्रतिभा को सराहा

Adityapur: आनंद डांस एकेडमी आदित्यपुर में रविवार को एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें सीनियर और जूनियर कटेगरी में प्रतिभागी छात्रों ने प्रदर्शन किया. इन प्रतिभागियों ने 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया था.
प्रतियोगिता में एकल नृत्य और एकल गायन का आयोजन हुआ था. जिसमें सीनियर वर्ग में एक नृत्य में प्रथम सान्वी, द्वितीय ऋषिका और तीसरा स्थान सलोनी ने प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में प्रथम इशिका, द्वितीय गरिमा और तीसरा स्थान रितिका ने हासिल किया. वहीं एकल गायन में काव्या प्रथम, अर्पिता द्वितीय और तीसरा स्थान अंजना ने हासिल किया. उक्त जानकारी आनंद डांस एकेडमी की डायरेक्टर प्रीति श्रीवास्तव ने दी. एकेडमी के डांस टीचर वेस्टर्न के रोहित करवा और गायन टीचर प्रीति श्रीवास्तव, और ड्राइंग टीचर सौरभ सिन्हा मौजूद थे. प्राइज डिस्ट्रीब्यून कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पार्षद नीतू शर्मा मौजूद रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत