भारत भ्रमण के बाद झारखंड यात्रा के दौरान चक्रधरपुर पहुंचे विकास कुमार महतो, लोगों ने किया स्वागत

Chakradharpur:-  भारत भ्रमण के बाद झारखंड दौरे पर निकले विकास कुमार महतो रविवार को चक्रधरपुर पहुंचे.  चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक में स्थानीय लोगों द्वारा इनका माला पहनाकर एवं नारेबाजी करके जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा, रेलवे मैदान स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर, आदिवासी मित्र मंडल एवं मानकी मुंडा सभागार के नजदीक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण का मूल उद्देश्य झारखंड के ऐसे लोग जो देश में विभिन्न राज्यों में निवास कर रहे हैं उनको झारखंड में पिछले एक साल से चल रहे खतियान आधारित स्थानीय, नियोजन नीति के आंदोलन से अवगत करवाना एवं उनको इस आंदोलन से जोड़ना था. साथ ही झारखंड की भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना था. अभी झारखंड दौरे पर है जिसका मकसद संपूर्ण झारखंड के लोगों को एक सूत्र में बांधना है ताकि आंदोलन को बल मिले. विकास कुमार महतो अब तक अपने साइकिल से 14060 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं. आंदोलन का यह नया रूप लोगों के लिए काफी लुभावना है. विकास कुमार महतो भारत भ्रमण पर 28 अप्रैल को निकले थे तत्पश्चात झारखंड यात्रा पर 1 नवंबर को निकले हैं. स्वागत के दौरान मुख्य रूप से बसंत महतो, दिनेश महतो, अनूप महतो, रोमित महतो, अजय महतो, पुष्पा महतो, ममता महतो, शत्रुघ्न महतो, आकाश महतो एवं भारी संख्या में अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत