कोल्हान में कांग्रेस का 18-20 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा, तीनों जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद- विधायक रहेंगे शामिल

Adityapur: कोल्हान में  कांग्रेस का 18-20 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा आयोजित होगा. तीनों जिले के प्रभारी मंत्री,  जिलाध्यक्ष इसमें शामिल रहेंगे.
राकेश तिवारी, कांग्रेस, कोल्हान प्रवक्ता
आगामी 18-20 दिसंबर को प्रस्तावित कोल्हान प्रमंडल में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा और बंधु तिर्की जालेश्वर महतो, सुबोध कांत सहाय, आलमगीर आलम शामिल होंगे. साथ ही तीनों जिला अध्यक्ष जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. यह जानकारी प्रेसवार्ता में कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी और सुरेश धारी समेत आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष रमेश बलमुचू, प्रकाश मंडल प्रेसवार्ता में शामिल थे.
जनवरी में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा
जनवरी में खरमास के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा करेगी. 2024 चुनाव वर्ष है जिसमें कांग्रेस पार्टी घटक दलों के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है. इस कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम, 19 को पश्चिमी सिंहभूम और 20 को सरायकेला- खरसावां जिले में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित होगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत