Gamharia Jmm meeting: झामुमों गम्हरिया प्रखंड कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने पेश की मजबूत दावेदारी, ज़िले में मजबूत कमेटी का गठन जल्द: गणेश महाली

Gamharia: झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड कमेटी गठन के लिए शुक्रवार को गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में गम्हरिया प्रखण्ड कमेटी गठन को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी रहे गणेश महाली ,केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी ,कृष्ण बास्के समेत अन्य नेताओं के बीच अपनी दावेदारी पेश की। कार्यकर्ताओं के दावेदारी को सूचीबद्ध कर केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा ।जिस पर अंतिम मोहर लगेगी। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर झामुमों नेता गणेश महाली ने कहा कि बैठक में मजबूत दावेदारी पेश करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर केंद्रीय कमेटी को भेज दी जाएगी। जिस पर अंतिम मोहर लगेगी। गणेश महाली ने कहा कि जल्द ही सरायकेला- खरसावां जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक सशक्त और मजबूत कमेटी गठित होगी.बैठक में युवा मोर्चा जिला ज़िला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, अमृत महतो, पवित्रो बर्मन ,सोखेंन हेंब्रम ,कोकिल मंडल आदि मौजूद थे।

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत