Gamharia Niti Aayog Visit:आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम निरीक्षण करने पहुंची नीति आयोग की टीम, गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र की बदल दी गई सूरत

Gamharia:नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर पूर्व घोषित निरीक्षण के तहत नीति आयोग की दो सदस्य टीम मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र पहुंची. जहां टीम का सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अगुवाई में जिला प्रशासन ने सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया.

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग की दो सदस्य टीम 25 एवं 26 मार्च को गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण व निरीक्षण करेगी. मंगलवार को नीति आयोग की टीम ने सर्वप्रथम आदित्यपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। जिसके बाद गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। वहीं नीति आयोग की टीम देर शाम रापचा पंचायत के पिंडराबेड़ा में रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नीति आयोग की टीम आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास से जुड़े योजनाओं के संबंध में जानकारियां प्राप्त करेगी. गौरतलब है की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग जिले के विकास एवं प्रगति को मासिक डेल्टा रैंकिंग के आधार मापती है। यह रैंकिंग पांच प्रमुख विषयों पर आधारित होता है जिसमें सामाजिक एवं आर्थिक विषय प्रमुखता से जुड़े रहते हैं।

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत