Gamharia Ratilal Mahato Martyrdom Day: मजदूरों के मसीहा थे शहीद रतिलाल- चम्पाई सोरेन

विभिन्न दलों के नेताओं ने 26 वें शहादत दिवस पर दी शहीद रतिलाल महतो को श्रद्धांजलि

गम्हरिया : दिवगंत मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 26वें शहादत दिवस पर गम्हरिया के ऊपरबेड़ा मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें:- Saraikela Champai Soren Reaction : झारखंड के राजनीतिक हलचल पर मंत्री चंपई सोरेन ने दिया बयान, 144.80 करोड़ की लागत से तैयार भूमिगत पाइपलाइन सिंचाई योजना का किया उद्घाटन

जनसभा को संबोधित करते एवं मीडिया को बयान देते चंपाई सोरेन

इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा ऊपरबेड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलमाला पहना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीद रतिलाल महतो स्मृति समिति की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री चम्पई सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने समाधि स्थल पर स्थित स्व0 रतिलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व सीएम ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो मजदूरों के मशीहा थे। वे मज़दूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज़ उठाते थे। मजदूरों पर शोषण ना हो इसके लिए वे लगातार आंदोलन भी करते थे। कहा कि उनके द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यों को सदा याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई,रंजीत प्रधान, सनद आचार्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और समिति के सदस्य उपस्थित थे।