Gamhariya New police station incharge:पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को मिली गम्हरिया थाना की कमान

सरायकेला: गम्हरिया थाना के नए प्रभारी के रूप में 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को कमान मिली है. निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एसीबी में ट्रांसफर होने के बाद रिक्त पड़े पद पर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को पदस्थापित किया गया है.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को थाना प्रभारी गम्हरिया के रूप में पदस्थापित किया गया है. गौरतलब हैं की 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को गैलंट्री अवॉर्ड प्राप्त है, और उनकी पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रूप में की जाती है. हाल के दिनों में सरायकेला जिले में घटित हुई कई बड़े मामलों में कांड उदभेदन से लेकर जांच में इनकी अहम भूमिका रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन