गणपति बप्पा मोरया की गूँज के साथ शहर में हुआ गणेश उत्सव शुरू, खुला पट

Chaibasa : शिव शंकर क्लब द्वारा ओवर ब्रिज टुंगरी , चाईबासा में आयोजित गणेश उत्सव आगाज के पूर्व संध्या सोमवार देर शाम को मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रमेश खिरवाल तथा जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने फीता काटकर तथा विधिवत रूप पूजा अर्चना कर पंडाल का उद्घाटन किया. जिसके पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें :- “गणपति बप्पा मोरय्या” की गूंज के साथ शहर में हुआ गणेशोत्सव शुरू, खुला पट

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रमेश खिरवाल ने कहा कि गणपति जी के बिना किसी कार्य का श्री गणेश नहीं होता है. सभी बाधाओं को दूर करने वाले, बुद्धिदाता भगवान गणपति जी से प्रार्थना करता हूँ कि हम सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें गणेश उत्सव समाज को भाईचारे, सौहार्द एवं समरसता का संदेश देता है. जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने कहा कि रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव “गणेश चतुर्थी” की अनेकों शुभकामनाएं. इस पावन पर्व पर भगवान गणेश जी हम सभी के जीवन से विघ्न हर कर सुख-समृद्धि प्रदान करें.

मौके पर क्लब के निकेश नायक, शिवम मिश्रा, चीकू गोप, अजय फत्तकार, बाजू दास, प्रेम नायक, राजू गोप, जीतू ठाकुर, अंकित साह, सुभम शर्मा, रौशन अग्रवाल, यश जोशी, विक्की गोप, अभय नायक, संदीप गोंड, सुजीत नायक, धनुसर नायक, अनिकेत गोप, आशिष राजपूत सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://आदित्यपुर के कल्पनापुरी में “केदारनाथ मंदिर” की छटा बिखेर रहा गणेश पूजा पंडाल, भक्तों की उमड़ रही भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *