Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - 12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Chaibasa

12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

पुलिस ने 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार
By The News24 Live26/10/2025Updated:26/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251026 084755
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। बंदना पर्व की रात झूमर नृत्य देखकर घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद बच्ची की हालत नाजुक है और उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाईबासा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना ऐसे हुई

मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमुरिया गांव का है। शनिवार तड़के करीब 4 बजे छठी कक्षा की छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ झूमर कार्यक्रम देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पांच युवकों ने उसके भाई को धमकाकर भगा दिया और बच्ची को जबरन जंगल की ओर ले गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से दरिंदगी की और मौके से फरार हो गए।

खून से लथपथ घर पहुंची मासूम

पीड़िता किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची के शरीर से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मानकी दीपक लागुरी ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेंब्रम और एसडीपीओ राफेल मुर्मू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुंडूई गांव के देशराज सरदार (28), छोटराय सरदार (30), मनोज सरदार (32) और कंदरकोड़ा गांव निवासी रवि सरदार (32) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सभी आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते थे।

http://Chandil Arrest of rape accused: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#jharkhand #west singhbhum chaibasa chaibasa news चाईबासा चाईबासा क्राइम नाबालिग नाबालिग के साथ दुष्कर्म नाबालिग गैंगरेप
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d