देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य साही स्नान

देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर

गुवा संवाददाता। देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के साथ निर्वहन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान (महास्नान) भव्य रूप से संपन्न कराया गया।

गुआ जगन्नाथ मंदिर में मना देवस्नान पूर्णिमा

धार्मिक परंपरा के अनुसार सात पवित्र जलाशयों से एकत्रित पवित्र जल से भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस पावन आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने विधि-विधान के साथ साही स्नान एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी ने बताया कि देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

http://सरायकेला में देवस्थान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन, भगवान जगन्नाथ का हुआ साही स्नान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *