Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Ranchi - झारखंड के 334 थानों में आधुनिक सीसीटीवी सिस्टम अनिवार्य, हाईकोर्ट ने तय की डेडलाइन
Ranchi

झारखंड के 334 थानों में आधुनिक सीसीटीवी सिस्टम अनिवार्य, हाईकोर्ट ने तय की डेडलाइन

By The News24 Live19/11/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
झारखंड उच्च न्यायालय
झारखंड उच्च न्यायालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi (रांची) : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य के सभी 334 थानों में 5 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं हुआ तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा।

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत के आदेश पर मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और आईटी विभाग की सचिव सशरीर उपस्थित हुए।

रांची: रिश्वत लेते पकड़ा गया डीएसपी का रीडर, ACB की बड़ी कार्रवाई

31 दिसंबर तक DPR और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का आदेश

हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी थानों में सीसीटीवी लगाने से संबंधित डीपीआर (Detailed Project Report) और टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके बाद पूरे राज्य के थानों में यथाशीघ्र आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली लगाने का आदेश दिया गया है।

अदालत ने कहा कि पुलिस थानों में निगरानी प्रणाली का अभाव न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है बल्कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी प्रभावित करता है। कोर्ट ने देरी को “गंभीर चिंता का विषय” बताते हुए कहा कि अब किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

झारखंड उच्च न्यायालय
झारखंड उच्च न्यायालय

शिकायत से खुला मामला: धनबाद थाने में सीसीटीवी बैकअप न मिलने पर कोर्ट नाराज़

पूरे मामले की शुरुआत पश्चिम बंगाल निवासी शौभिक बनर्जी की शिकायत से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि चेक बाउंस मामले में जमानत लेने धनबाद कोर्ट आए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दो दिनों तक अवैध रूप से बैंक मोड़ थाना परिसर में बैठाए रखा और कथित तौर पर दूसरे पक्ष के समर्थन में दबाव बनाया।

याचिकाकर्ता के अनुसार, घटना का पूरा विवरण थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होना चाहिए था। लेकिन जब अदालत ने फुटेज प्रस्तुत करने को कहा, तो पुलिस ने बताया कि उनके पास सिर्फ दो दिनों का बैकअप उपलब्ध है।

इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि धनबाद जैसे बड़े शहर में सीसीटीवी रिकॉर्ड का उचित रखरखाव न होना “चिंताजनक” और “अस्वीकार्य” है।

क्या झारखंड में चल रहा है माफिया राज? पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का गंभीर आरोप – कानून के रखवाले ही करा रहे अवैध धंधा

5 जनवरी को फिर होगी मॉनिटरिंग

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को आश्वस्त किया है कि तय समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। कोर्ट ने मामले को 5 जनवरी 2026 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है, जिसमें प्रगति रिपोर्ट की मॉनिटरिंग की जाएगी।

http://रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 22 बाइकों के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
CCTV Cameras Court Order dhanbad news jharkhand government Jharkhand High Court Jharkhand police Law and Order Police Reforms Public Interest Litigation ranchi news
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d