तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने सड़क किनारे चल रहे बच्चो को मारी टक्कर, दो घायल

Jagnnathpur :- जगन्नाथपुर सेरेंगसिया सड़क मार्ग पर माँ पाउडी कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने सड़क किनारे चल रहे दो बच्चो को टक्कर मार फरार हो गया. वहां से गुजर रहे लोगो ने अपनी गाड़ी से सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुचाया. जहां सभी घायलो का प्राथमिक उपचार कर दो बच्चो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शाम लगभग 05:45 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर के लोहार बस्ती के दिपक लोहार (12) पिता विनोद लोहार एवं सावन लोहार (13) पिता मनिका लोहार दोनो मां पाउड़ी कॉलोनी की ओर से अपने घर आ रहे थे. अचानक जगन्नाथपुर की ओर से चाईबासा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन दोनो बच्चो को टक्कर मार फरार हो गई. इस दुर्घटना मे सावन लोहार बुरी तरह घायल हो गया. वही दिपक लोहार को भी चेहरे और पैर मे चोटे आयी. वहां से गुजर रहे लोगो ने दोनो घायल बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुचाया. जहां दोनो का प्राथमिक उपचार कर दोनो बच्चो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही जानकारी मिलने पर जगन्नाथपुर थाना के एएसआई संजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुच कार्यवाही मे जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *