तेज रफ्तार का कहर : दो हाइवा की आमने सामने हुई टक्कर, पुलिस ने मशक्कत कर गाड़ी में फंसे ड्राइवरों को निकाला

Dhanbad (DN PANDEY) : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर कालाडीह मोड में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां पर शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 2:00 बजे दो हाईवा के आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद निकाला.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर विज्ञापन वाली खम्भे से टकराकर हुई चकनाचूर, घायल SNMMCH में

गौरतलब है कि जीटी रोड पर हमेशा ही रफ्तार का कहर देखने को मिलता है. आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. खासकर इस मोड़ पर भीषण दुर्घटना देखी जाती है. एक बार फिर से इसी कालाडीह रफ्तार का कहर देखने को मिला है.जंहा दो हाईवा में भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद ड्राइवर हाईवा में ही बुरी तरह फंस गया.

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को निकालकर जिले के सबसे बड़े अस्पताल एएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. जहां पर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :- http://सड़क बना तालाब, धनबाद में भाजपाइयों ने सड़क पर की धान रोपनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *