टांगी और डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में पति पत्नी को आजीवन कारावास, 5 हजार का लगाया जुर्माना

Chaibasa :- टांगी और डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में चाईबासा प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश की अदालत ने पति पत्नी को आजीवन करावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा मुफास्सिल थाना अंतर्गत लतारसिका गांव निवासी तुराम गोप और उसकी पत्नी खुशी गोप ने गांव के ही गुरुवार सुंडी को टांगी और डंडा से हमला कर उसकी हत्या कर दिया था. हत्या के बाद रितिका का पति सोनाराम सनडियल मुफस्सिल थाना में 10 दिसंबर 2016 को मामला दर्ज कराया था. इसी मामले का शुक्रवार को सुनवाई करते हुए हत्या का आरोपी पति पत्नी को आजीवन कारवास का सजा सुनाया गया. साथ ही 5 हजार रुपए कि जुर्माना भी लगाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *