ईचागढ़ पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सरायकेला: ईचागढ़ थाना की पुलिस ने दो मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।जानकारी के अनुसार ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बासाहातु गांव निवासी गणेश होरो अपनी पत्नी रहते हुए दुसरी शादी कर लिया व अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना करने लगा, जिससे पहली पत्नी ने दुसरी शादी कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया गया था । वहीं दुसरे मामले में थाना क्षेत्र के पुड़ीहेंसा गांव से रंजीत महतो को न्यायालय के वारेंट पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गणेश होरो के खिलाफ 2021 में पहली पत्नी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था और वह तब से फरार चल रहा था। वहीं दुसरा मामला में रंजीत महतो को फर्जी काम करने के एक पुराने मामले में न्यायालय के वारेंट पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम