नक्सलियों के बिछाए गए आईईडी बम हुआ ब्लास्ट, एक ग्रामीण महिला की हुई मौत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारीदिरी के समीप नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईडी बम ब्लास्ट हो गया इस ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है. घटना अहले सुबह की है.

इसे भी पढ़ें :- BIG BREAKING : गोइलकेरा के ईचाहातु में आईईडी ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

आईईडी ब्लास्ट में मृत महिला
आईईडी ब्लास्ट में मृत महिला

मृतका की पहचान पताहातु गांव निवासी गांगी सुरीन के रूप पर हुई है. सुबह जंगल जाने के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आ गई और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है. लेकिन अब तक पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हुई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल के लिए सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी के साथ रवाना होगी.

इसे भी पढ़ें :- http://Chandil laborer death: वनराज स्टील में दुर्घटनाग्रस्त इलेक्ट्रिशियन की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा