जावनों की सामग्री लेकर जाने के क्रम में आईईडी ब्लास्ट, ट्रैक्टर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईड़ा के समीप लगभग बारह बजे सीआरपीएफ जावनों के लिए ट्रेक्टर से राशन सामग्री ले जाने के क्रम में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में ट्रैक्टर का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने को लगा रखा है आईईडी बम, पुलिस ने दो आईईडी बरामद कर किया नष्ट


मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे ट्रैक्टर से खाद्य सामग्री नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा थाना क्षेत्र कुईड़ा से 5 किलोमीटर दूर स्थित हाथिबुरु कैंप लेकर जाने के क्रम में आईईडी ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में ट्रैक्टर के ड्राइवर लोबो गोप और खलासी बबलू बोदरा गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना की जानकारी होने के बाद घायलों को सोनुवा पुलिस और सीआरपीएफ के मदद से ईलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा में लाया गया. लेकिन दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया. जिसके बाद घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल लाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- http://सर्च ऑपरेशन के दौरा आईईडी ब्लास्ट, सहायक समादेष्टा हुए घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *