IED Bombs Recovered : पांचवे दिन भी पुलिस जावनों को मिली सफलता, 22 किलो के 6 आईईडी किया बरामद

नक्सलियों के लगाए आईईडी बम

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के बीहड़ जंगल क्षेत्रों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी बम (IED BOMB) को बरामद कर निष्क्रिय व नष्ट करने को लेकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस जावनों के लगातार अभियान चलाए जाने से जावनों को सफलता भी मिल रही है. आज लगातार पांचवे दिन पुलिस जावनों को 22 किलो के 6 आईईडी बम बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने को जगह जगह लगाए थे 43 किलो के 4 आईईडी, पुलिस ने किया बरामद

 

File Photo : नक्सलियों के लगाए आईईडी बम
File Photo: नक्सलियों के लगाए आईईडी बम

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की आसूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद से 11 जनवरी 2023 से लगातार चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203बीएन, 205 बीएन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 157 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 07 बीएन, 26 बीएन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में दिनांक 27 मई 2023 से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज दिनांक 03.06.2023 को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पटातारोब से तुम्बाहाका जाने वाले रास्ते के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 06 (छ) IED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (06 Spike Hole) बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टि से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता ने नष्ट कर दिया. नक्सल विरोधी अभियान अब भी जारी है.

उल्लेखनीय है कि 01.11.2022 से आज दिनांक 03.06.2023 तक चाईबासा जिलान्तर्गत नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करने हेतु विभिन्न स्थलों पर लगाये गये कुल 165 IED एवं 26 Spike Hole को सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान संचालन के दौरान बरामद किया गया है एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान विनिष्ट किया गया.

बरामदगी:-
1. 06-06 KG का 04 IED विस्फोटक
2. 05-05 KG का 02 IED विस्फोटक

अभियान दलः-
1. चाईबासा पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 209 BN, 203 BN.
4. सीआरपीएफ 197 BN. 193 BN, 174 BN, 157 BN, 134 BN, 60BN, 26BN, 07 BN.
5. बम निरोधक दस्ता, सीआरपीएफ 197 BN / झारखण्ड जगुआर

http://Odisha Coromandal Train Accident : बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 900 घायल, 233 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *