आदित्यपुर में श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी ने किया विजया मिलन सह कवयित्री सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शमिल

Saraikela :- आदित्यपुर 2 कॉलोनी के रोड नंबर 13 – 14 में श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा शनिवार शाम विजया मिलन सह कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजसेवी चंदन सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह समेत भाजपाई मौजूद रहें.

कवयित्री सम्मेलन में शहर की नामचीन कवयित्रियों ने अपनी रचनाओ के माध्यम से लोगो को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम में डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ. जूही समर्पिता, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. लता मानकर प्रियदर्शिनी, डॉ. संध्या सिन्हा, वीणा पाण्डेय ”भारती”, माधवी उपाध्याय, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, आरती श्रीवास्तव, पूनम महानन्द, सोनी सुगंधा, सुस्मिता मिश्रा, शोभा किरण, अंकिता सिन्हा, नीता चौधरी ने कविताएं पेश किए। जिसका लुफ्त अतिथियों ने भी उठाया.

कार्यक्रम का संचालन संतोष चौबे, स्वागत भाषण पूजा कमिटी के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप अंजन, आशीष झा, बिनोद सिंह, स्वप्निल सिंह, पंकज सिंह, दीपक सिंह, शंकर शांडिल्य, गौरी शंकर तिवारी, रिंकु राय, मिथलेश झा, अजय मिश्रा, अरुण कुमार एवं अन्य का अहम योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *