Seraikela: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 18 के डबल्यू टाइप नेताजी सुभाष पार्क में ” आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ, वार्ड पार्षद रंजन सिंह के उपस्थिति में शिविर का विधिवत शुरुवात किया गया।
आयोजित शिविर में जॉब कार्ड के तहत 28 आवेदन, श्रमिक योजना के तहत काम की मांग के लिए 28 आवेदन , राशन कार्ड के लिए 21 आवेदन, मकान के लिए 57 आवेदन , सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 27 तथा श्रम निबंधन के तहत 23 आवेदन प्राप्त हुए । कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, लेमांशु कुमार, नगर मिशन प्रबंधक मणि मुकुट सोरेन , कुलदीप सिंह सामुदायिक संगठनकर्ता , ललिता महतो, एवं SHG के महिलाएं का विशेष योगदान रहा ।








