बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय का हुआ परिवर्तन, डीसी ने दिए आदेश

Chaibasa :- बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग-झारखंड द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त या गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संचालित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल चाईबासा में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन हुआ संपन्न

उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी. परंतु मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा. यह आदेश 22 अप्रैल 2024 से अगले आदेश तक लागू रहेगा. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :- http://किड्जी गुरु नानक प्रीस्कूल चाईबासा का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दिखाई असाधारण प्रतिभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *