जगन्नाथपुर : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटा, दो दर्जन से अधिक घायल, 3 गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर

Chaibasa/ Jagnnathpur :- जमशेदपुर से किरीबुरू जा रही मां भवानी शंकर यात्री बस हाटगमरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है. यात्री बस का चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे जा गिरी.

 

बस में सवार लगभग 20 संख्या में यात्री घायल हो गए हैं. इस दुर्घटना में 3 घायल की हालत गंभीर हालत में जमशेदपूर रेफर कर दिया गया है. सूचना पाकर हाटगम्हारिया, जगन्नाथपुर एवं टोंटो थाना के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहूँच गये. घटना स्थल पर जगन्नाथपुर एसडीओ शंकर एक्का पहूँच कर घायलों को अस्पताल पहूँचाने में काफी सहयोग किया. स्थानीय लोगों के सहयोग से बस की खिड़की तोड़कर घायलों को निकाला गया. बस के कीचड़ में गिरने से घायलों की जान बच गयी. घटना मंगलवार देर शाम 8 बजे की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *