चाईबासा मंडल कारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन, जेल अदालत में 2 मामलों का किया गया निष्पादन

Chaibasa :- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया.

जेल अदालत में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट मिलन कुमार के बेंच द्वारा कुल दो मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन हुआ. न्यायिक दंडाधिकारी राजश्री अपर्णा कुजूर ने बंदियों को संबोधित करते हुए प्राधिकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की. मौके पर उपस्थित वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार दास ने भी बंदियों को उनके कर्तव्य और अधिकार से अवगत कराया. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव श्री राजीव कुमार सिंह ने दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प