Jamshedpur (जमशेदपुर) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटक गोलचक्कर के समीप रेलवे ट्रैक के पास रखे पुराने टायरों में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का घना गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।
जमशेदपुर : आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, 50 लाख का हुआ नुकसान
राष्ट्रपति आगमन से पहले हटाया गया था अतिक्रमण
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा पहले ही फाटक गोलचक्कर के पास फुटपाथ से टायर दुकानों का अतिक्रमण हटवा दिया गया था। इसके बाद दुकानदारों ने अपने टायर रेलवे बाउंड्री की दीवार से सटाकर अस्थायी रूप से जमा कर रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं टायरों में किसी कारणवश आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टायरों में आग लगने के कारण लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच शुरू
गौरतलब है कि इसी मार्ग से होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला सोमवार को करनडीह जाहेरथान की ओर जाने वाला है। ऐसे में घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
http://जमशेदपुर : सोनारी के क्रिश्चियन बस्ती स्थित एक घर में लगी आग








