Jamshedpur Blood Donation Century Hero: रक्तदान के शतकवीर अरुण पाठक का पूरा परिवार बना रक्तदान का प्रेरक, जन्मदिन पर किया 141 बार रक्तदान

Jamshedpur: रक्त का कोई विकल्प नहीं हो सकता, मानव जीवन के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी में शामिल रक्त को केवल दान कर एक दूसरे के जिंदगी को बचाया जा सकता है. इसी मुहिम को लगातार कई सालों से आगे बढ़ाने वाले रक्तदान के शतकवीर अरुण पाठक अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदान कर आज समाज में एक प्रेरक की भूमिका अदा कर रहे हैं.

ये भी पढ़े:-Jamshedpur World Blood Donor Day: 55 वर्षीय यह व्यक्ति 139 बार रक्तदान कर बना प्रेरणा स्रोत, परिवार भी रक्तदान मुहिम को बढ़ा रहा आगे

रक्तदान करते शतकवीर अरुण पाठक व पुत्र अनुराग पाठक

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी 56 वर्षीय अरुण पाठक ने अब तक 141 बार रक्तदान देकर एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. मंगलवार 24 सितंबर को अपने 56 वे जन्मदिन पर इन्होंने 141 बार रक्तदान कर रक्तदान -महादान के इस मुहिम को आगे बढ़ाया है. इस मुहिम में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी बेटी और बेटा भी चल रहे हैं.अरुण पाठक के जन्मदिन के उपलक्ष पर इन्होंने जमशेदपुर ब्लड बैंक में 141 बार रक्तदान किया. इस मौके पर बेटे अनुराग पाठक ने 18 बार रक्तदान कर पिता का हौसला बढ़ाया हैं. इस मौके पर उद्यमी अरुण पाठक को रोल मॉडल मानने वाले रोशन सिंह ने भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर उनके साथ रक्तदान कर मुहिम का हिस्सा बने। अरुण पाठक अपने इस मुहिम को ये इतना आगे बढ़ाएंगे कि उनकी गिनती आगे चलकर देश में अब तक सर्वाधिक रक्तदान करने वाले शख्स के रूप में हो सकती है. हालांकि अब तक इन्हें आधिकारिक तौर पर यह खिताब नहीं मिला है. लेकिन यह आगे इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया चल रही है.

रक्तदान करने से नहीं होती है कोई हानि

रक्तदान के प्रति लोगों को जागरुक कर मुहिम को आगे बढ़ाने वाले अरुण पाठक बताते हैं कि रक्तदान को लेकर आज भी लोगों में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं. लेकिन इन भ्रांतियां को खत्म करने ये लगातार लोगों को जागरुक करते हैं. इन्होंने बताया कि जो व्यक्ति 90 दिन के अंतराल पर नियमित रूप से रक्तदान करता है, वह शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इनका मानना है कि यदि लाइफस्टाइल और अव्यवस्थित भी हो तब भी रक्तदान कर स्वस्थ जीवन जी सकते है। वहीं इनके सुपुत्र अनुराग पाठक बताते हैं कि पिता को बचपन से देख इन्हें भी रक्तदान करने का शौक जगा जो 18 साल की आयु पूरा करने के बाद अब इनके जीवन का एक हिस्सा बन चुका है. 25 वर्षीय अनुराग पाठक बताते हैं कि ये भी युवाओं को विशेष कर रक्तदान के प्रति जागरूक करने की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढे- http://Adityapur Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन के 5 वें रक्तदान शिविर में पहुंचे समाजसेवी बबलू सोरेन, जेएन दास रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

Adityapur Municipal Election Results: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिग्गजों का दबदबा, वार्डवार विजेताओं की सूची जारी ​सरायकेला-खरसावां जिले के सबसे बड़े नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने बदला सियासी समीकरण

सरायकेला नगर निकाय चुनाव

Saraikela Election: सरायकेला नगर निकाय चुनाव: केएस कॉलेज में मतगणना की रफ्तार सुस्त, सूचना के अभाव में प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी नाराजगी ​मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लेकिन सूचना तंत्र विफल; नतीजों के इंतजार में पत्रकार भी परेशान