Jamshedpur: 7 अगस्त को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, 1600 से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां ​

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (NSU) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आगामी 7 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय गरिमामय समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. के 1600 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

​समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार होंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने हाल ही में रांची स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

​विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2025 शैक्षणिक सत्र में 34 विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 40 विद्यार्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 36 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि दी जाएगी।

​कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के वर्षों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है। यह उनके जीवन में नई जिम्मेदारियों और अवसरों की शुरुआत का प्रतीक है। विश्वविद्यालय ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, मंच संचालन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *