Adityapur Crime News: आदित्यपुर: गम्हरिया स्टेशन के पास होटल व्यवसायी को मारी गोली, TMH में इलाज जारी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात आपराधिक घटना सामने आई है। रात लगभग 10 बजे रेलवे अंडरपास के समीप घर लौटने के क्रम में 8 से 10 की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में एक गोली विशाल के कमर में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

ये भी पढ़े:- Adityapur: आदित्यपुर गोलीकांड: एक साल से फरार मुख्य आरोपी सुमित महतो सालडीह बस्ती से गिरफ्तार ,दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस ने शुरू की शुरुआती जांच

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस हरकत में आई। मामला दर्ज कर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

​आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया “गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रारंभिक जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मामला प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।इलाके में घटित इस वारदात के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों के बीच डर और आक्रोश का माहौल है।

http://Saraikela Police Action: सरायकेला पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: ब्राउन शुगर के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी, 7.59 लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत 6 की तलाश जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *