Jamshedpur Minister welcomed: पुरेंद्र करेंगे मंत्री संजय प्रसाद यादव का जमशेदपुर परिसदन में स्वागत

Jamshedpur: राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव 23 मार्च को प्रातः 11:00 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि परिसदन  में राजद महागठबंधन दलों के नेता कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक व श्रमिक संगठनों के लोग माननीय मंत्री का स्वागत करेंगे.गौरतलब हैं कि उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को दोपहर 12 बजे गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित पीएमएफएमइ महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!