नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में की झारखंड बिहार बंद की घोषणा, लगाए बैनर पोस्टर

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने बैनर व पोस्टर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद और 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की है. घटना की सूचना मिलने के बाद कराईकेला पुलिस गांव पहुंच कर बैनर व पोस्टर जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : नक्सलियों ने सोनुआ क्षेत्र में की बैनर पोस्टरबाजी, PLGA का वर्षगांठ मनाने का किया आह्वान

नक्सलियों ने लगाए बैनर

नक्सलियों ने लगाए पोस्टर बैनर

जानकारी अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोमवार देर रात कराईकेला थाना के ओटार पंचायत के महाली साई और चौक समेत आस पास क्षेत्रों में विभिन्न जगह में नक्सलियों ने जमकर बैनर और पोस्टरबाजी की है. इतना ही नही नक्सलियों ने नक्सली बुकलेट भी छोड़ा है.

पुलिस ने जब्त किए पोस्टर बैनर

नक्सलियों द्वारा बैनर व पोस्टर लगाए जाने के बाद आसपास क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण दहशत में है. नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने का सूचना मिलने के बाद कराईकेला पुलिस गांव पहुंच कर बैनर व पोस्टर और बुकलेट को जब्त कर लिया है.

झारखंड बिहार बंद की घोषणा

बता दें कि नक्सली नेता कामरेड जया हेम्ब्रम समेत तीन नक्सलियों के गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा आगामी 25 जुलाई को बिहार झारखंड बंद बुलाया हैं. जबकि नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं. इस दौरान वे पुलिस की गोलियों से अपने मारे गए साथियों को याद करते हैं और अपने अमर शहीदों के आशयों को पूरा करने और पूंजीवाद, सम्राज्यवाद, नौकरशाही का विरोध करते है.

इसे भी पढ़ें : http://नक्सली को बैनर पोस्टर लगते पुलिस ने किया गिरफ्तार, शहीद सप्ताह मना रहे हैं भाकपा माओवादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर नगर निगम

Adityapur Water Supply: आदित्यपुर: अधूरी जलापूर्ति योजना पर निगम प्रशासन सख्त, मेयर-डिप्टी मेयर ने जिंदल एजेंसी को समय सीमा में काम पूरा करने का दिया निर्देश, वन विभाग की एनओसी और बिजली बाधा दूर करने के लिए बनी रणनीति