मुठभेड़ की झारखंड पुलिस प्रवक्ता आईजी अभियान ने की पुष्टि, ये हुआ बरामद

Chaibasa:- सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला पुलिस बल कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की हुई मुठभेड़ में मुठभेड़ में अनल दस्ते के 2 नक्सली मारे गए हैं इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है. मौके से पुलिस ने दो एसएलआर राइफल के साथ कुछ और हथियार बरामद किए हैं. मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा की गई है.

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि एक करोड़ के इनामी अनल दा के दस्ते के साथ झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवानों की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में जहां 2 नक्सली मारे गए हैं वहीं पूरे कैंप को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *