टोंटो में झामुमो का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम 29 को

Chaibasa : सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोंटो प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय परिसर में 29 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. झामुमो प्रखंड समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें :- विधायक दीपक बिरुवा ने किया मेडिकल कॉलेज निर्माण का भूमिपूजन, रि-टेंडर में के एम भी (KMV)प्रा. लि. को मिला काम

कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए बुधवार को टोंटो स्थित झामुमो कार्यालय में माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा उपस्थिति में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई. कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई.

बैठक में जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला परिषद् सदस्य राज नारायण तुबिड, 20 सूत्री अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, उपाध्यक्ष फूलेनदर महातो, तुराम बिरूली, पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल सिंह तुबिड, संजय दास, बिरसा हेस्सा, मुचिया हेस्सा, बुधराम लागुरी, सुबेदार बिरूवा, सामू हासदा, राजीव हासदा, बुधराम लागुरी, घनश्याम लागुरी, दिनेश तुंबलिया, आशीष लागुरी समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :- http://विधायक दीपक बिरूवा ने ग्रामीणों की सुख समृद्धि व शांति के लिए ग्राम देवता की पूजा अर्चना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *