गम्हरिया में शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती पर जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

गम्हरिया : जमशेदपुर के शहीद सांसद सुनील महतो की 60वीं जयंती के अवसर पर रविवार को छोटा गम्हरिया स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो उपस्थित रहे।

Adityapur Shibu Soren Birth Anniversary: शिबू सोरेन और सुनील महतो की जयंती: मिरुडीह में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, गणेश महाली और शकुंतला महाली ने दी शहीद सुनील महतो व दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी समेत झामुमो के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद सांसद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “सुनील महतो अमर रहें” के नारे लगाकर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, अमृत महतो, सन्नी सिंह, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, अजीत तिर्की, केपी सोरेन, सुसेन महतो, जगदीश महतो, मंगल माझी, शंकर मुखी, रामु महतो, बबलू प्रधान, अनिल सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद सांसद सुनील महतो ने झारखंडी अस्मिता, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

http://Adityapur News: आदित्यपुर: नीतेश राज के पिता स्व. नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध कर्म संपन्न, दिग्गज हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’