टाटा डीएवी नोवामुंडी की आस्था सिंह ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में कराटे में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड-एल जोन का मान

नोवामुंडी: टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी की कराटे चैम्पियन आस्था सिंह ने डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स की अंडर-17 कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के साथ-साथ झारखंड-एल जोन का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था, जहाँ आस्था सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

आरएसएस की शताब्दी वर्ष पर नोवामुंडी में हुआ पथ संचलन

नोवामुंडी

आस्था सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूयान ने इस सफलता का श्रेय डी.ए.वी. झारखंड-एल जोन की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री रेखा कुमारी एवं राष्ट्रीय निदेशक डॉ. वीर सिंह को देते हुए कहा कि डी.ए.वी. नोवामुंडी प्रतिभाओं को गढ़ने और निखारने की एक जीवंत प्रयोगशाला है। आस्था की उपलब्धि इसी सतत प्रयास का परिणाम है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान को और मजबूत किया है।

प्राचार्य श्री भूयान ने बताया कि आस्था सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे झारखंड-एल जोन के लिए इतिहास रचा है। उन्होंने इस सफलता के लिए टाटा स्टील, विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को भी बधाई दी।

इस अवसर पर टाटा स्टील के महाप्रबंधक श्री देबाशीष जेना एवं नोवामुंडी प्रमुख श्री डी. विजयेन्द्र ने आस्था सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी में उत्कृष्ट पठन-पाठन के साथ-साथ सह-शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निरंतर निखारा जाता है। छात्रों की यह राष्ट्रीय स्तर की सफलता उसी प्रयास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

आस्था सिंह की इस उपलब्धि में क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार एवं टीम नियंत्रक जे. रमा. का मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिसे विद्यालय परिवार ने अविस्मरणीय बताया। आस्था की इस राष्ट्रीय सफलता से विद्यालय में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण व्याप्त है।

http://नोवामुंडी बीडीओ पप्पु रजक के खिलाफ राशन डीलर संघ ने खोला मोर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’